चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक रनिंग रूम का उद्घाटन रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह द्वारा किया गया
संभल / चंदौसी 21 जुलाई 2025 चालक दल के कल्याण और परिचालक दक्षता को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा चंदौसी रेलवे स्टेशन
पर नवनिर्मित आधुनिक रनिंग रूम का उद्घाटन किया गया उद्घाटन मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे