बगरैन में 17 अगस्त को भव्य शोभायात्रा से होगा जन्माष्टमी मेले का आगाज जुगनू जादूगर व एस के सागर जादूगर दिखाएंगे जौहार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बगरैन में 17 अगस्त को भव्य शोभायात्रा से होगा जन्माष्टमी मेले का आगाज जुगनू जादूगर व एस के सागर जादूगर दिखाएंगे जौहार

Friday, August 15, 2025 | August 15, 2025 Last Updated 2025-08-15T15:53:12Z
    Share
बगरैन में 17 अगस्त को भव्य शोभायात्रा से होगा जन्माष्टमी मेले का आगाज जुगनू जादूगर व एस के सागर जादूगर दिखाएंगे जौहार
*बगरैन :-* कस्बा बगरैन में गत वर्षो की भांति इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 17 अगस्त को एक शानदार शोभा यात्रा के साथ पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ होगा इस मेले का मुख्य आकर्षण विश्व विख्यात जुगनू जादूगर होंगे जो अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे। 

शोभा यात्रा से होगा शुभारंभ

मेले की शुरुआत 17 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे एक भव्य शोभायात्रा से होगी जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी इस शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण और राधा की झांकियां, भजन कीर्तन और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी। जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा। शोभायात्रा के बाद बिसौली रोड स्थित काली माता मंदिर के पास मेले का विधिवत उद्घाटन समारोह किया जाएगा। 

जादूगर जुगनू का खास शो 

मेले का सबसे बड़ा आकर्षण जादूगर जुगनू का शो 20 अगस्त दिन बुधवार को होगा वह अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर देंगे उनके शो को देखने के लिए आस पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग बगरैन पहुंचते हैं। मेला अध्यक्ष राजीव कुमार पाराशरी ने बताया कि यह मेला 22 अगस्त दिन शुक्रवार तक चलेगा जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें, 

बच्चों के झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले सकें यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और व्यापार का भी एक बड़ा साधन बनता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close