दिनांक 22-08-2025 को टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
सलारपुर बदायूं में केंपस प्लेसमेंट किया गया। टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि राकेश सिंह राणा के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई।इस प्लेसमेंट में 77 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 65 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का टेंपरेरी ऑपरेटर और जॉब अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है,चयनित अभ्यर्थियों को 13409/- रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में सचिन कुमार सिंह,अनुदेशक अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक,प्रवीण कुमार, अनुदेशक , विकास रोहेला,अनुदेशक,अजय सैनी, शिशिक्षु का विशेष सहयोग रहा।