भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह ने नारियल फोड़ कर किया शोभायात्रा का शुभारंभ
राजश्री ग्रुप के मलिक ऋषभ बंसल रहे मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने दिखाई शोभा यात्रा को हरी झंडी
*नगर फतेहगंज पूर्वी में लगातार 24 वर्ष से निकलती आ रही श्री गणेश उत्सव शोभा यात्रा अपने 25 में वर्ष में प्रवेश कर गई*वहीं आयोजन समिति द्वारा बहुत ही दिव्य और भव्य तरीके से श्री गणेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के आवंला लोकसभा क्षेत्र के जिलाअध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह द्वारा शोभा यात्रा से पहले विघ्न विनाशक श्री गणेश जी का विधिपूर्वक पूजन किया गया। पूजन से पहले आयोजन समिति एवं नगर के लोगों द्वारा नगर के विख्यात ब्राह्मण पंडित उमेश चंद्र शर्मा के द्वारा विघ्न विनाशक श्री गणेश जी को 11108 मोदक का भोग लगाया गया विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद गणेश जी महाराज को सिंहासन पर आरुण किया गया सर्वप्रथम श्री गणेश जी का पूजन करने के बाद शोभा यात्राय को आगे बढ़ने से पहले आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह द्वारा नारियल फोड़ कर श्री गणेश शोभायात्रा की शुभकामनाएं प्रदान की गई वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राजश्री ग्रुप के मालिक ऋषभ बंसल द्वारा भी विघ्न विनाशक श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना करने के उपरांत उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता द्वारा शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के लोगों ने आए
हुए सभी अतिथि और मुख्य अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां को सम्मिलित किया गया था जिसका संचालन रंवीन अग्रवाल के द्वारा किया गया ।जिसमें मुख्य रूप से अघोरी नृत्य ,भगवान नारायण की गरुड़ पर सवार झांकी, हनुमान जी की आकर्षित करने वाली झांकी, श्री गणेश और उनकी दोनों पत्नियों रिद्धि और सिद्धि भी झांकियां में शामिल थीं। वहीं बहुत बड़े डीजे पर श्रद्धालु और उत्साही युवा गणपत बप्पा मोरिया अगली बरस तू जल्दी आ का जय घोष कर रहे थे,
नगर के मां ललिता देवी मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा मोहल्ला बाजारजनूबी ,कसयावान ,जमींदारान होते हुए उत्तमगंज पूर्वी मोहल्ले में पहुंची वहां से लखनपुर रोड होते हुए शोभा यात्रा सर्राफा मार्केट होते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचकर स्टेशन रोड से विद्या राइस मिल पहुंच कर पुनः नगर के लिए प्रस्थान करने लगी इस बीच नगर के मुख्य चौराहों पर उत्साही लोगो द्वारा दही हांडी लगाकर युवाओं द्वारा उपर चढकर गोविंदाओं द्वारा तोड़ी गई
इस बीच नगर के श्रद्धालु गोविंदाओं के ऊपर पानी की बौछार भी कर रहे थे ।नगर के श्रद्धालुओं में शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा के संग चल रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल सेवा की सुंदर व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा नगर के भ्रमण के दौरान श्री विघ्न विनाशक गणेश का नगर के लोगों द्वारा अपने अपने दरवाजों पर स्वागत किया गया नगर के कई श्रद्धालुओं ने अपने दरवाजे के सामने श्री गणेश को मोदक व दूर्वा घास का प्रसाद चढ़ाया ।
वही इस दौरान नगर में स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा फरीदपुर एवं भुता थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा बंटू ने बताया कि शोभा यात्रा के विश्राम के बाद दिल्ली ,मुंबई एवं बरेली से आए हुए ख्याति प्राप्त कलाकार रात्रि में मोहल्ला साहूकारा प्रदीप कुमार अग्रवाल सप्पू भैया पूर्व अध्यक्ष के ग्राउंड में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन करेंगे। शोभा यात्रा का रजत जयंती वर्ष होने के कारण भगवान श्री गणेश का विसर्जन होने में एक सप्ताह का समय लगता है ,
वहीं इन सातों दिनों में दूर दराज से आए हुए कलाकारों द्वारा रात्रि में स्टेज कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा आए हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा एडवोकेट बंटू, डॉ प्रमोद चक्रवर्ती, राधेश्याम चक्रवर्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, फरीदपुर से आए
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आतिश अग्रवाल, निर्दोष यादव ,पुष्पेंद्र यादव ,भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय, महेश राठौर, प्रमोद राठौड़, सभासद संजीव गुप्ता, सभासद राजू अग्रवाल ,रवीन मित्तल , व्यापारी अमित गुप्ता , अरविंद गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह,आशुतोष गुप्ता ,चिराग अग्रवाल, मुन्ना लाल अग्रवाल, मयंक त्रिवेदी, पंकज ठाकुर,पवन राज मिश्रा ,डॉक्टर यशपाल सिंह, राहुल गुप्ता ,
विपिन गुप्ता, रवि प्रकाश मिश्रा, वीरेश मिश्रा,आकाश गुप्ता ,शशांक अग्रवाल साहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ,बहुत ही उत्साह पूर्वक शोभा यात्रा का देर शाम मां ललिता देवी मंदिर पर पहुंचकर शोभा यात्रा का विश्राम किया गया। श्री गणेश चतुर्थी आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा नगर के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया और रात्रि में होने वाले कार्यक्रम में बढ-चढ कर हिस्सा लेनी की अपील जनमानस से की गई । सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी संतोष कुमार अपनी फोर्स के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
इसके साथ-साथ मौला साहूकारा मठ से श्री बाल गणेश शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सुधांशु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल,विपिन अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल ,बारिश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल,एस अग्रवाल ,पारित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सुमगं अगरवाल, पर्व अग्रवाल एवं समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था को बंद करा दिया गया था ,ताकि शोभायात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाए नगर की शोभायात्रा बहुत ही आपसी भाईचारा के साथ मिश्रित आबादी से भी गुजरी । फतेहगंज पूर्वी की आपसी सद्भावना की वजह से फतेहगंज पूर्वी में आपसी भाईचारा हमेशा ही बना रहता है।