26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में होगा रोजगार महाकुम्भ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में होगा रोजगार महाकुम्भ

Friday, August 22, 2025 | August 22, 2025 Last Updated 2025-08-22T13:26:38Z
    Share
26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में होगा रोजगार महाकुम्भ

बदायूँ : 22 अगस्त। जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिकान्त यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा बेरोजगारों के लिए रोजगार महाकुम्भ का आयोजन किया गया है। सेवायोजन विभाग 26 से 28 अगस्त 2025 तक लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुम्भ का आयोजन

 करने जा रहा है। रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से सरकार 50 हजार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप् नौकरी उपलब्ध करायगी।
उन्होंने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा https://rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें नियोजकों एवं नौकरी हेतु प्रयासरत युवाओं के लिए पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है।

 सेवायोजन विभाग द्वारा जापान, जर्मनी एवं इजराइल जैसे देशों में हेल्थ, होम केयरगिवर के प्लेसमेन्ट की रिक्तियों दी जा रही हैं। दो दिन के रोजगार महाकुम्भ में विनिर्माण, आई-सेवा क्षेत्र, उभरते उद्योगों को प्रशिक्षित युवा उपलब्ध होगा। रोजगार महाकुम्भ में एआई प्रशिक्षण मंडल विशेष आकर्षण होगा।

 इसमें उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों के सहयोग से डिजिटल कौशल और एआई-संचालित नौकरी की तैयारी पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। प्रर्दशनी में सरकारी पहलुओं और भविष्य के कौशल रूझानों को प्रदर्शित किया जायेगा। मा0 मुख्यमन्त्री द्वारा युवा स्टाल के माध्यम से स्वरोजगार

 योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। रोजगार महाकुम्भ में सम्मिलित होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करते हुए प्रतिभागी कम्पनी में समस्त

 शैक्षिक योग्यता एवं बायोडाटा सहित लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस मेले में शामिल होने हेतु अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close