आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 27 अगस्त तक भरें ऑनलाइन फार्म

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 27 अगस्त तक भरें ऑनलाइन फार्म

Monday, August 18, 2025 | August 18, 2025 Last Updated 2025-08-18T11:54:11Z
    Share
आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 27 अगस्त तक भरें ऑनलाइन फार्म
बदायूं : 18 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय बदायूँ के प्रभारी प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को 27 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरसीआईएल डॉट जीओवी डॉट आईएन/एनवीएस पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को जनपद बदायूं का निवासी होना चाहिए तथा वह कक्षा 5 में बदायूं में ही अध्यनरत हो। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 12 तक मान्यता प्राप्त है। वर्तमान में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक की कक्षाएं संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को बोर्डिंग, फूडिंग व हॉस्टल आदि की सभी सुविधाएं निःशुल्क दी जाती है।जवाहर नवोदय विद्यालय ब्लॉक बिसौली के सीकरी में स्थित है जो कि करीब 20 से 25 एकड़ में फैला हुआ है, इसमें विभिन्न सुविधाएं दी गई हैं।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close