एकता विकास मेला/प्रदर्शनी भादों के मेले का हुआ उदघाटन।
सहसवान मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी एवं डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने अपने कर कमलों से फीता काटा उसके बाद श्री कृष्ण भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने कहा मेले के चलन की पुरानी परंपरा है जो आज तक चली आ रही है मेले में एक दूसरे से मेल मिलाप होता है भाईचारे को बढ़ावा देता है बच्चे अपनी मनपसंद की चीज खरीद लेते हैं
पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ चरक झूले काला जादू आदि देखने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र से लाखों लोग आते हैं जो मेले की शोभा बढ़ाते हैं। मेला प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने मेले में आए हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर शिवप्रकाश सक्सेना (पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहसवान)आलोक माहेश्वरी
वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बाबू सक्सेना,वरिष्ठ अधिवक्ता रवीन्द्र नारायण सक्सेना,
चंद्रपाल शाक्य विष्णु असावा,विनीत कांत रजत राठी,जीशान,रिहान अंसारी, मोनिश अली,मेला कमेटी सदस्य राजीव अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,तरुण अग्रवाल,अंकित अग्रवाल, नितिश अग्रवाल मौजूद रहे।