रात से गायब बिजली,गर्मी से उपभोक्ता परेशान।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
कस्वे सहित सेकड़ों गाँवों में 18 घंटा रही बाधित रही बिजली
मंगलवार सुबह
भारी बारिश के कारण 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया।सुबह 4:00 बजे के समय सप्लाई ब्रेकडाउन हो गई।जिसके बाद बारिश के कारण बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट देखने नहीं जा पाए।बारिश रुकने के बाद पता चला कि अन्धरपुरा सब स्टेशन पर ही ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहा है,
जिस कारण ट्राई नहीं ले जा सकती है।जब आँधरपुरा से लाइन ठीक हुई तो 33 केवी लाइन में फाल्ट था।तदुपरान्त बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने की कोशिश करते रहे,लेकिन फाल्ट नहीं मिला।जिसके कारण उपभोक्ता भीषण गर्मी में पसीने से पानी पानी होते रहे।
इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी उपभोक्ता बिजली बिभाग को कोसते रहे।उपभोक्ताओं का कहना था कि भीषण गर्मी बच्चे व बुजुर्गों का बुरा हाल है।घरों के इन्वर्टर जबाब दे चुके है।पीने के पानी तक की दिक्कतें लोगों को उठानी पड़ रही है।कस्बा सहित क्षेत्र के करीब 100 गांव बिजली ना मिलने से अंधेरे में डूब गए।पूरे क्षेत्र में बिजली ना मिलने से ग्रामीणों में चोरी का डर लगा हुआ है।
खबर लिखे जाने तक सप्लाई चालु नही हो सकी थी।
लाइन में फाल्ट आ गए थे।जिन्हे सही किया जा रहा है।जल्द ही लाइन को चालु कराया जायेगा।
राम सिंह,जेई बिजली बिजली,