भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया

Saturday, August 16, 2025 | August 16, 2025 Last Updated 2025-08-16T14:35:58Z
    Share
आज सरदार देवेंद्र सिंह के आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन कियापूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि मैं सर्वप्रथम उन्हें शत शत नमन करता हूं अटल बिहारी बाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था बह भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे बह एक ओजस्वी कवि एवम प्रखर वक्ता थे बह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवम उसके अध्यक्ष रहे , उनके कार्यकाल में ही 
भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित कर दिया। इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप से विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। यह सब इतनी गोपनीयता से किया गया कि अति विकसित जासूसी उपग्रहों व तकनीक से सम्पन्न पश्चिमी देशों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नहीं इसके बाद पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर अनेक प्रतिबन्ध लगाए गए लेकिन वाजपेयी सरकार ने सबका दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए आर्थिक विकास की ऊँचाईयों को छुआ।

नि0 नगर अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि
उनका पूरा जीवन सादा उच्च विचार का था उन्होंने पूरे जीवन राष्ट्र की सेवा की, उन्होंने पाकिस्तान से सम्बन्धों में सुधार लाने के लिए सदा ए सरहद नाम दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा की शुरुआत की, उन्होंने भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (अंग्रेजी में- गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल प्रोजैक्ट या संक्षेप में जी॰क्यू॰ प्रोजैक्ट) की शुरुआत की गई 

उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया 
इस अवसर पर पुर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार नि नगर अध्यक्ष मनोज पांडेय , नगर महामंत्री नन्हेराम पांडेय, विकास शुक्ला,देवेंद्र सिंह, , राजीव गंगवार, रामबहादुर गंगवार,अवधेश सक्सैना संजय रस्तौगी वीरपाल गंगवार आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close