आज कर सकते हैं मध्यस्थ हेतु आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज कर सकते हैं मध्यस्थ हेतु आवेदन

Wednesday, August 6, 2025 | August 06, 2025 Last Updated 2025-08-06T11:39:39Z
    Share
आज कर सकते हैं मध्यस्थ हेतु आवेदन
बदायूँ : 06 अगस्त। मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण 30 जुलाई 2025 के अनुपालन में माननीय नालसा एवं एमसीपीसी के निर्देशानुसार स्पेशल मीडिएशन ड्राइव - राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत कैटेगरी “सी“ के जिला में लगभग 20 मध्यस्थगण नियुक्त किये जाने हेतु

 निर्देशित किया गया है। जिला बदायूँ में वर्तमान में 14 मध्यस्थ अधिवक्ता कार्यरत है। पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता कार्य सुचारू रुप से कराने हेतु 6 अतिरिक्त मध्यस्थगण की नियुक्ति की जानी है।

यह जानकारी अध्यक्ष, नियुक्ति समिति मध्यस्थता केन्द्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सिविल प्रक्रिया (जिला न्यायालय) मध्यस्थता नियमावली, 2021 में दी गयी व्यवस्थानुसार ए.डी.आर. केन्द्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र, में न्यायालयों द्वारा सन्दर्भित मामलों में पक्षकारों के मध्य

 मध्यस्थता कराने हेतु 6 अतिरिक्त मध्यस्थगण की नियुक्ति की जानी है। मध्यस्थ पद हेतु कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों व अधिवक्ताओं से 04 अगस्त 2025 को सायं 04.00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गये थे।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने की तिथि को न्यायहित में बढ़ाकर अब आज 07 अगस्त 2025 गुरुवार को सायं 04.00 बजे तक कर दिया गया है। इच्छुक व्यक्तियों व अधिवक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वह 07 अगस्त 2025 को सायं 04.00 बजे तक आवेदन कर सकते है।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close