दिव्यांगजन हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दिव्यांगजन हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Thursday, August 21, 2025 | August 21, 2025 Last Updated 2025-08-21T13:18:49Z
    Share
दिव्यांगजन हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
बदायूँ : 21 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण व संचालन योजनान्तर्गत जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक है, 

तथा स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं व जिन्हे पूर्व में इस योजना का लाभ नही मिला है, ऐसे दिव्यांगजन को रुपए 10000 दुकान संचालन हेतु एवं रुपए 20000 दुकान निर्माण किये जाने हेतु प्रदान किये जाते है। 

इच्छुक दिव्यांगजन पोर्टल https://divyangjandukan.upsdc.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट केन्द्र, अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से किया होगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम (यू०डी० आईडी कार्ड) एवं सक्षम प्रधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से दुगनी), 

बैंक खाता सम्बन्धी पास बुक, निवास प्रमाण पत्र, तथा आधार कार्ड की छायाप्रति को स्वप्रमाणित कर अपलोड किया जाना अनिवार्य है व चयनित पात्र लाभार्थी द्वारा रुपए 10000 के

 ऋण हेतु रुपए 320 व रुपए 20000 के ऋण हेतु रुपए 600 का स्टाप पेपर पर अनुबन्ध पत्र जमा किया जाना अनिवार्य है। साथ ही ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित विकास भवन बदायूँ के कक्ष सं0 103 में जमा करना होगा।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close