अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
भाड़े पर आए थे अधिवक्ता की हत्या करने,खुद बन गए पुलिस की गोली का शिकार।गत दिवस एक अधिवक्ता को कचेहरी से घर जाते समय शूटरों ने दौड़ा कर हत्या करने का किया था प्रयास।घटना सीसीटीवी में हो गई थी कैद।घटना को एसपी डॉ अनिल कुमार ने चुनौती के रूप में लिया।
नगर कोतवाल नीरज यादव तथा स्पेशल टीम के प्रभारी अर्जुन यादव की युगल टीम से बीती रात शूटरों का चमरौधा पुल के पास आमना सामना हो गया।शूटरों ने पुलिस टीम को देख फायर करना शुरू कर दिया,फिर तो पुलिस काल बन कर शूटरों पर कई राउंड फायर झोंका।
इस मुठभेड़ में प्रयागराज जनपद के शातिर शूटर अमित उर्फ बउआ तथा अजीत के पैर में गोली लग गई।घायल शूटरों को पुलिस इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।पुलिस ने उनके पास से तमंचा कारतूस व एक जायलो कार बरामद किया।पुलिस के मुताबिक दोनों पेशेवर अपराधी है।
अधिवक्ता की हत्या करने का प्रयास करने वाले शूटरों को लंगड़ा करने वाली पुलिस टीम को अधिवक्ताओं ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है।