नया मंदिर साहूकारा में कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत महापुराण का हुआ शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नया मंदिर साहूकारा में कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत महापुराण का हुआ शुभारंभ

Thursday, August 14, 2025 | August 14, 2025 Last Updated 2025-08-14T13:10:24Z
    Share
नया मंदिर साहूकारा में कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत महापुराण का हुआ शुभारंभ
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

फतेहगंज पूर्वी/मोहल्ला साहूकारा में श्री राधारमण नया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आज दिन बृहस्पतिवार को भागवत महापुराण प्रारंभ होने से पूर्व काशी से पधारे कथा व्यास गुरु श्री विष्णु चित्त आचार्य के द्वारा सुबह 9:00 बजे पूजा अर्चना करने के
 उपरांत महिलाओं के द्वारा कलश में जल भरकर अपने सिर पर रखकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के सभी मंदिरों में घूमते हुए मोहल्ला साहूकारा नया मंदिर में पहुंची। कलश यात्रा में कस्बे की सभी 

महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूर्ण होने के बाद यात्रा में सम्मिलित हुए सभी भक्तों को मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्रसाद खिलाया गया। 

आचार्य श्री विष्णु चित्त जी ने बताया कि भागवत कथा प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होगी। 16 अगस्त दिन शनिवार को खाटू श्याम की स्थापना के साथ नगर भ्रमण एवं निशान यात्रा प्रात 9:00 बजे से निकल जाएगी। उसी दिन शाम को जन्माष्टमी का प्रोग्राम भी मनाया जाएगा, 

कथा का विश्राम 20 अगस्त को होगा। 21 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को पूर्ण आहुति के साथ भंडारा किया जाएगा। सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का आनंद लें व प्रसाद ग्रहण करें।

इस श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के मुख्य आयोजक विश्व मोहन अग्रवाल एवं सतीश चंद्र अग्रवाल रहे । कलश यात्रा के दौरान सभी लोगों ने बहुत ही जोश के साथ इस यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा बैंड बाजा के साथ निकली गई, यात्रा के दौरान कथा व्यास आचार्य को बग्गी पर बैठाकर नगर में भ्रमण कराया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close