एक अक्टूबर से प्रारंभ होगी बाजरा व मक्का खरीद, कृषक कराएं पंजीकरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक अक्टूबर से प्रारंभ होगी बाजरा व मक्का खरीद, कृषक कराएं पंजीकरण

Thursday, August 14, 2025 | August 14, 2025 Last Updated 2025-08-14T13:35:14Z
    Share
एक अक्टूबर से प्रारंभ होगी बाजरा व मक्का खरीद, कृषक कराएं पंजीकरण
बदायूँ : 14 अगस्त। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत बाजरा एवं मक्का खरीद 01 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ हो रही है।

 बाजरा का समर्थन मूल्य 2775 रू0 प्रति कुंतल तथा मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रु० प्रति कुंतल सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। कृषक पंजीकरण प्रारम्भ हो चुके हैं। कृषक किसी भी जनसेवा केन्द्र या स्वयं से सरकार द्वारा विकसित पोर्टल एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर अपना पंजीकरण करा व कर सकते हैं।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close