सत्ताधारियों के दबाव में हैं उपजिलाधिकारी
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि आनंद कुमार कनौजिया उपजिलाधिकारी मिलक सत्ताधारियों के दबाव के चलते सरकारी सार्वजनिक रास्तों को कब्ज़ा मुक्त कराने में विफल दिखाई दे रहे हैं। आदेश शंखधार ने बताया कि हमारे द्वारा दो समस्याओं के सम्बन्ध में 02 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मिलक में जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था
उनका समाधान करने हेतु तत्काल जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी मिलक को निर्देशित किया गया था लेकिन उपजिलाधिकारी मिलक द्वारा आज 25 दिनों के बाद भी समाधान नहीं कराया गया है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि उपजिलाधिकारी मिलक सत्ताधारियों से सरकारी सार्वजनिक रास्तों को कब्ज़ा मुक्त कराने में विफल हैं
और वह जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। आज एक पत्र भेजकर 05 सितम्बर तक समाधान करने का आग्रह किया गया है अन्यथा कि स्थिति में उपजिलाधिकारी मिलक का विरोध करने की बात कही गई है।