श्री आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से रामलीला मैदान में लगाई गई झंडी
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
फतेहगंज पूर्वी/नगर में 26 अगस्त दिन मंगलवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी का पुनर्गठन कर सर्व समिति से पवन राज मिश्रा को रामलीला मेला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। पवन राज मिश्रा पूर्व में भी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष थे। पवन राज मिश्रा के द्वारा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी कमेटी की घोषणा करते हुए
वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा को मेला संरक्षक नियुक्त किया। अजय गुप्ता को कमेटी का वरिष्ठ प्रबंधक एवं रवि प्रकाश मिश्रा को मेला कोषाध्यक्ष व मेला के सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसके उपरांत मेला अध्यक्ष पवन राज मिश्रा के द्वारा नगर में स्थित राधा कृष्ण बलराम मंदिर में पूजा अर्चना कर ढोल नगाड़े के साथ मंदिर के महंत पं उमेश चंद शर्मा के द्वारा मंत्रों चरण कर राम दरबार की पूजा करते हुए
बजरंगबली की झंडी को रवाना किया । रामलीला कमेटी के पदाधिकारी के द्वारा झंडी को नगर में घूमते हुए प्रतिवर्ष की तरह श्री बजरंगबली की झंडी रामलीला मैदान में स्थापित किया गया। मेला अध्यक्ष ने बताया कि विजयदशमी के उपरांत रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दौरान मेला अध्यक्ष पवन राज मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, मेला कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्रा, हरीश गुप्ता ,अंकित पाठक, डॉक्टर यशपाल सिंह, सुधीर कुमार सिंह महेश राठौर दिनेश शर्मा ,प्रदीप शर्मा, अजय गुप्ता एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर में झंडी कार्यक्रम भ्रमण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना फतेहगंज पूर्वी से चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण सिंह, आकाश ठाकुर मौजूद रहे।