बिसौली:विश्व हिंदू परिषद की जिला बिसौली की बैठक सोमवार को दिनेश मधु हॉस्पिटल नगर बिसौली में संपन्न हुई। जिसमें स्थापना दिवस के लिए कार्यक्रम एवं संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा हुई। बिसौली जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष बिसौली संदीप रस्तोगी.
नगर मंत्री ज्ञानेश सिंह. नगर सह मंत्री नीरज कोली. नगर उपाध्यक्ष नमन पराशरी सहित जिला एवं प्रखंडों के कार्यकर्ताओं की घोषणा की .प्रांतीय पद अधिकारियों ने दिनेश कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बिसौली की घोषणा की.प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले भर में भव्य रूप से मनाने की योजना बनाई गई है।
इसके तहत 15 से 22 अगस्त तक विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।बदायूं विभाग संगठन मंत्री तेजपाल सिंह ने संगठन की रीति-नीति, उद्देश्यों तथा भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया. बैठक का संचालन जिला सह मंत्री शुभम पराशरी ने किया. इस अवसर पर ऋतु अग्रवाल सहित विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे!