गुन्नौर एक वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गुन्नौर एक वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत मचा कोहराम

Saturday, August 30, 2025 | August 30, 2025 Last Updated 2025-08-31T06:43:07Z
    Share
गुन्नौर एक वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत मचा कोहराम 
 
गुन्नौर तहसील क्षेत्र गांव उधरनपुर अजमतनगर में जहरीले सांप के काटने से एक वर्षीय मासूम अंकित की मौत हो गई। परिजन ने उसे निजी वाहन से आनन-फानन में नजदीक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मासूम अंकित को मृत घोषित कर दिया। 

परिजन शव को शनिवार सुबह गंगा घाट पर पहुंचे। इसी दौरान ओझा ने बच्चे को जीवित करने का दावा किया। और तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दीं। उसने मासूम के शव को गोबर से ढककर घंटों तक उपचार जारी रखा। परिजन भी उम्मीद लगाए बैठे रहे कि उनका बच्चा फिर से जीवित हो जाएगा। 

चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजहर अली का कहना है कि सर्पदंश का उपचार केवल समय पर चिकित्सकीय इलाज से ही संभव है। 

उन्होंने यह भी बताया एंटी वेनम डोज से बच सकती थी जान। झाड़-फूंक और अंधविश्वास से किसी भी मरीज की जान नहीं बचाई जा सकती।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close