सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में मातृ शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में मातृ शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया

Sunday, August 31, 2025 | August 31, 2025 Last Updated 2025-09-01T01:59:06Z
    Share
सरस्वती विद्या

मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया 
जिसका शोभाराम मां सरस्वती की तस्वीर के समुख दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिसमें मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने कहा कि माँ की भूमिका बच्चों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती तथा माँ के पास बच्चों को सही दिशा दिखाने की ताकत होती है और वह बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मातृ शक्ति कार्यक्रम के दौरान निवेदिता मित्तल संयोजिका मुरादाबाद विभाग का शौल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को सही आदतें और संस्कार दें और

उनके पालन-पोषण में समय दें।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया और कहा गया कि महिलाओं की जागरूकता ही बच्चों का भविष्य है। इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति को अपने बच्चों में संस्कार और आदतों का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया

 और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक और सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज कुमार माहेश्वरी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष, आनंद पाल सिंह, प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहे।

<

जवाब
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close