समूह की दीदीयों, कृषकों, वैज्ञानिकों व एफपीओ ने दिए विकसित उ0प्र0 2047 हेतु सुझाव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समूह की दीदीयों, कृषकों, वैज्ञानिकों व एफपीओ ने दिए विकसित उ0प्र0 2047 हेतु सुझाव

Tuesday, September 9, 2025 | September 09, 2025 Last Updated 2025-09-09T14:10:55Z
    Share
समूह की दीदीयों, कृषकों, वैज्ञानिकों व एफपीओ ने दिए विकसित उ0प्र0 2047 हेतु सुझाव

बदायूँ : 09 सितम्बर। विकास भवन सभागार में समृद्ध उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान अन्तर्गत नोडल अधिकारी एव प्रबुद्धजनों द्वारा एनआरएलएम द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूहों की दीदीयां के साथ विगत आठ वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए विजन डॉक्यूमेंट 2047 के रोड मैप पर चर्चा कर समूह की दीदीयों से सुझाव भी मांगे। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी में आयोजित गोष्ठी में कृषकों, कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) व कृषि वैज्ञानिकों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।
शासन से नामित प्रबुद्धजन व नोडल अधिकारी के समक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों ने अपने सुझाव दिए। चर्चा मे विशेष रूप से ड्रोन दीदी बैंक सखी, विद्युत सखी बी०सी० सखी, सीएलएफ प्रबन्धक एवं स्वास्थ सखी तथा अन्य दीदीयो ने वार्ता कर अपने सुझाव एवं अपनी उपलब्धिया बताईं। जनपद के नोडल अधिकारी नितिन बंसल ने दक्षिण भारत में चल रहे सफल स्वंय सहायता समूह के तर्ज पर महिलाओं को स्वंय के रोजगार स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी में आयोजित गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग, कृषि शिक्षा, उद्यान, गन्ना, मलय, रेशम विभाग के कृषकों द्वारा प्रबुद्धजनों के समक्ष उ0प्र0 को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने की परिकल्पना पर विस्तृत रूप से परिचर्चा की।
जनपद के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कृषकों को अवगत कराया कि विगत आठ वर्षों में कृषि विकास दर,खाद्यन्न उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि हुई है। गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान हुआ। खाद्यन्न की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हुई। डी०बी०टी० से भुगतान हो रहा है। पी0एम0 किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसे योजनाओं से किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
इस अवसर पर जनपद के नोडल अधिकारी व उपायुक्त जीएसटी नितिन बंसल, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 दिनेश कुमार सिंह, रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली की प्रोफेसर संतोष अरोरा, कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 संतोष कुमार विश्वकर्मा व सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता यू0पी0पी0सी0एल0 राजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपायुक्त (स्वतः रोजग्रार) बृजेन्द्र शुक्ल, उप कृषि निदेशक मनेज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी डॉ0 फैज मोहसिन, वरि० वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ0 सौहार्द दुबे कृषक व समूह की दीदीयां आदि मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close