उपचार के दौरान पुजारी की मृत्यु होने पर अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उपचार के दौरान पुजारी की मृत्यु होने पर अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार

Tuesday, September 30, 2025 | September 30, 2025 Last Updated 2025-09-30T14:56:25Z
    Share

*थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा ग्राम कन्धरपुर में मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट करने एवं उपचार के दौरान पुजारी की मृत्यु होने पर अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार किया गया

दिनांक 28.09.2025 को थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्धरपुर के शिव मंदिर के पुजारी हृदय दास पुत्र हरपाल सिंह उम्र 55 वर्ष के साथ गांव के ही शराब पीने के आदि एक व्यक्ति मोनू पुत्र भूदेव ने नशे की हालत में मन्दिर में घुसकर मारपीट कर दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 256/25 धारा 115(2),333, 351(3),352 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । 

पुजारी हृदयदास उपरोक्त को उपचार हेतु मेडिकल कालेज बदायूँ में भर्ती कराया गया था,जहाँ से उन्हें अलीगढ के लिए रेफर किया गया था । दिनांक 29.09.2025 को उपचार हेतु रास्ते मे ले जाते समय पुजारी हृदयदास उपरोक्त की मृत्यु हो गयी । मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि करते हुए आज दिनाँक 30.09.2025 को थाना

 इस्लामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र भूदेव निवासी ग्राम कन्धरपुर को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया । 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close