जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।

Friday, September 19, 2025 | September 19, 2025 Last Updated 2025-09-19T13:19:04Z
    Share

थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

> *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 खोखा तथा चोरी किया गया माल हुआ बरामद।

थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत भवनो में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर, कैमरा आदि सामान व घरों में दूध की डेयरी से इन्वर्टर, बैटरी व दूध रेट मशीन, मोबाइल आदि समान को चोरी करने की घटनाएं कारित की जा रही थी । जिसके सम्बन्ध में दिनाँक 18.09.2025 को थाना

 जरीफनगर पर मु0अ0सं0 215/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर व मु0अ0सं0 216/25 धारा 305(A)/331(4)/324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटनाओं के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमें

 गठित की गयी थी। दिनाँक 18/19.09.2025 की रात्रि में मुखबिर ने सूचना दी गयी कि ग्राम करियावेन में दूध की डेयरी से चोरी करने वाले व ग्राम जरैठा के पंचायत भवन से चोरी करने वाले व्यक्ति चोरी का सामान लेकर एक मोटर साईकिल पर बैठकर कहीं बेचने की फिराक में बागवाले से समसपुर कुवरी लिंक रोड से होकर जाने वाले है। 

इस सूचना पर थाना जरीफनगर से उ0नि0 श्री सतेन्द्र कुमार मय टीम के ग्राम बागवाले से समसपुर कुवरी लिंक रोड पर पहुँचे एवं बदमाशों को गिरफ्तार करने हेतु तलाश किया तो एक बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी,

 पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश नेमपाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम रजवाना थाना जुनावई जनपद सम्भल उम्र करीब 28 वर्ष के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया, 

जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 03 खोखा तथा चोरी हुये सामान बरामद हुये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण 1. सत्यदेव पुत्र कल्याण निवासी ग्राम रजबाना थाना जुनावई जनपद सम्भल उम्र करीब 

20 वर्ष तथा 2. अभियुक्त जितेश पुत्र रणधीर निवासी ग्राम गुरेठा थाना उघैती जिला बदायूँ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 अदद कैमरा मय डीवीआर, 01 अदद इन्वर्टर (ल्यूमीनियस) व 01 अदद बैटरा (ल्यूमीनियस)

, 01 अदद दूध रेट वाली मशीन, 01 अदद स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल (यूपी 24 बीके 5983), 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ । उपरोक्त सभी गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close