*एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,बरेली तथा बिनावर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 03 सदस्यों को मय 03 कि0ग्रा0 अफीम (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये),03 अदद मोबाईल फोन व एक अदद मोटर साइकिल UP 24 AQ 4464 व 3,60,000/-रु0 ( तीन लाख साठ हजार रुपये) नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक,नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस तथा एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा आज दिनांक
26.09.2025 को अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सक्रिय 03 सदस्य 1.पनेश कुमार पुत्र स्व0 नीरो महतो निवासी गिदौर थाना गिदौर जनपद चतरा वर्तमान पता ग्राम बाजोबार पो0 नवाडीह थाना पथलगडा झारखण्ड 2.खैमिनी देवी पत्नी जसवन्त निवासी गिदौर थाना गिदौर जनपद चतरा
झारखण्ड 3.विवेक शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी ग्राम सिरसवां थाना बिनावर जनपद बदायूँ को मय 03 किलो अवैध अफीम (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये) 03 अदद मोबाईल फोन व एक अदद मोटर साइकिल UP 24 AQ 4464 360000/- रुपये नगद सहित गिरफ्तार
किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 173/2025 धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0गण पनेश,खैमिनी देवी तथा विवेक शर्मा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।