आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहजोई नगर में निकाले बस्ती सह संचलनI

नेशनल 24 लाइव न्यूज संवाददाता नेत्रपाल सिंह ब्यूरो चीफ संभल
--------------------
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर नवीन मंडी बहजोई से व हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज से पथ संचलन निकाले। स्वयंसेवक केसरिया ध्वज के समक्ष नमन कर प्रार्थना करने के बाद खाकी पेंट, सफेद शर्ट, और काली टोपी पहनकर निकले। पथ संचलन बस्ती के मुख्य मार्गो से होते हुए निकला
मुख्य वक्ता प्रांत श्रमिक प्रमुख चंद्रकेश ने कहा कि पूर्ण कर्म करने वाले ही भारत भूमि पर जन्म लेते हैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की सेवा करते रहें हैं उन्होंने संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दिया ।
प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप कुमार ने बताया कि 1925 से कार्यरत संघ कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और अब अपने 100 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है उन्होंने बताया कि संघ वर्तमान में समाज में पांच महत्वपूर्ण परिवर्तनों को लेकर कार्यरत हैI
1. सामाजिक समरसता : समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और प्रेम बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित।
2.कुटुम्ब प्रबोधन :
परिवार को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इकाई के रूप में संवर्धित करना।
3.पर्यावरण संरक्षण : पृथ्वी को माता मानकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जीवनशैली में बदलाव।
4.स्वदेशी और आत्मनिर्भरता :
देश की स्वदेशी अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता पर जोर।
5.नागरिक कर्तव्य : प्रत्येक नागरिक का सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन और राष्ट्रहित में योगदान I
इस मोके पर जिला संघचालक अनिल शास्त्री, जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश चंद शर्मा, नगर कार्यवाह लव कुमार शर्मा, जिला सह व्यवस्था प्रमुख नवीन शर्मा, नगर संघचालक अवनेश नानू वार्ष्णेय ,नगर प्रचारक अमन भारत, फौजी यागेंद्र शर्मा, हेमेंद्र कुमार, चिराग राघव, विशाल, रोहित, जिला प्रचार प्रमुख कार्तिक गुप्ता, गणेश, मनोज बर्मा, कृष्णा, नितिन वार्ष्णेयI