संभल के धनारी में एंटी करप्शन टीम ने 12,000 की रिश्वत लेते लेखपाल को नंगे हाथों पकड़ा, कार्रवाई में जुटी टीम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संभल के धनारी में एंटी करप्शन टीम ने 12,000 की रिश्वत लेते लेखपाल को नंगे हाथों पकड़ा, कार्रवाई में जुटी टीम

Tuesday, September 16, 2025 | September 16, 2025 Last Updated 2025-09-16T14:59:02Z
    Share
संभल के धनारी में एंटी करप्शन टीम ने 12,000 की रिश्वत लेते लेखपाल को नंगे हाथों पकड़ा, कार्रवाई में जुटी टीम
संभल, धनारी। एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को नंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर थाने के गेट के पास का है।

 जानकारी के अनुसार, किसान ने खेत की पैमाइश कराए जाने के लिए लेखपाल से संपर्क किया था। किसान के अनुसार, लेखपाल लगातार पैमाइश को लेकर परेशान कर रहा था और अंततः उसने 12,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

किसान ने पहले रिश्वत देने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में चालाकी से एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर जानकारी साझा की। टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे

 हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लेखपाल को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की I
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close