वर्ष 2017 से 2021 के बीच में किए गए ई चालान होंगे निरस्त
जनपद बरेलीमें लगभग 32000 लोगों को मिलेगा इसका फाय
जनपद बरेली परिवहन विभाग की ओर से वर्ष 2017 से वर्ष 2021 के बीच किए गए ई चालान निरस्त करने का फैसला लिया गया है। बरेली मंडल में लगभग 32000 से अधिक वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा। उक्त ई चलानो से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर, और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जैसे अवरोध अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे।
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से जिला अधिकारी बरेली को दिए गए निर्देश के अनुसार 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक काटे गए सभी वाहनों के ई-चालान को निरस्त किए जाने का आदेश दिया है। परिवहन विभाग के अनुसार बरेली मंडल में अभी तक ऐसे 32737 चालान बकाया है।
31 दिसंबर 2021 तक जो चालान मजिस्ट्रेट या न्यायालय में लंबित थे कानून के बल पर समाप्त कर दिए गए हैं। इन्हें अब पोर्टल पर डिशपोस्ट के तौर पर दिखाया जाएगा। चालान कैंसिल कर दिए जाने से फिटनेस ,परमिट वाहन ट्रांसफर की सेवा में आने वाली बाधाओ से लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
वही 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के जो चालान आज तक न्यायालय में नहीं भेजे गए हैं वह आप कानूनी समय सीमा की वजह से अभियोजन के योग्य नहीं रह गए हैं उन्हें भी प्रशासनिक रूप से स्वत: ही समाप्त कर दिया जाएगा इन्हें पोर्टल पर क्लोजड टाइम बार के रूप में दिखाया जाएगा।