विजन डॉक्यूमेंट 2047 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अन्तर्गत रोटरी क्लब के प्रतिनिधि एवं आईएमए के सदस्य तथा राशन डीलरों के साथ विजन डॉक्यूमेंट 2047 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के प्रमुख
बिन्दुओं के विषय में समस्त आईएमए के सदस्य एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधि तथा राशन डीलरों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत 2047 में स्वतंत्रता की 100 वीं वर्षगांठ मनायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12 सेक्टर चिन्हित किये गये। कृषि एवं संबद्ध सेक्टर, पशुधन संरक्षण सेक्टर, औद्योगिक विकास सेक्टर, आईटी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास,
समाज कल्याण, स्वस्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर पर कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 12 सेक्टर को चिन्हित किया गया है जिनपर कार्य किया जाएगा। इनके अतिरिक्त एक 13 वां सेक्टर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए चिन्हित किया है
जिसके 4 बिन्दुओं पर सुझाव प्राप्त किये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वही योजना सस्टेनेबल होती है जिसमें सभी लोगों के सुझाव होते हैं सब लोगों में भी वह सुझाव जो कॉमन सुझाव निकल कर आये। उन्होंने कहा कि सभी लोग क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना विचार या संकल्प साझा करें। इसमें सभी की प्रत्यक्ष भागीदारी हो ,जिलाधिकारी ने कहा कि जो सबसे ज्यादा सुझाव दिलायेगा उन लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह समृद्धि का शताब्दी वर्ष है। समर्थ, सशक्त एवं समृद्ध प्रदेश बनाने में समस्त लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर @2047 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए यह संवाद सुझाव परामर्श डॉक्टर, डीलर्स तथा रोटरी क्लब के प्रतिनिधि उनके परिजनों के माध्यम से जाना चाहिए। हमारा मिशन है समग्र विकास जिसमें सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इसके अंतर्गत परम्परा और आधुनिकता का सामजस्य लेते हुए सांस्कृतिक पुनर्जागरण को भी स्थापित किया जाएगा। विकसित देश बनाने के लिए हर परिवार को काम करना होगा। और उन्होंने कहा कि सभी लोग और लोगों को जागरूक करें जिससे एक जन आंदोलन की तरह लोग अपने सुझावों को साझा करें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार विश्नोई, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश
कुमार एवं जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग समस्त रोटरी क्लब एवं आईएमए के सदस्य तथा समस्त राशन डीलर उपस्थित रहे।