वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 30.09.2025 को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा एक वांछित
अभियुक्त आनन्द पुत्र पन्नू निवासी ग्राम करनपुर थाना उघैती जिला बदायूं संबंधित मु0अ0स0 235/25 धारा 137(2)/65(1) वीएनएस व 3/4(2) पॉक्सों एक्ट को मुखबिर की सूचना पर बनखण्डी मन्दिर कस्बा व थाना
इस्लामनगर जिला बदायूं के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्याया0 के समक्ष पेश हेतु भेजा गया।