24 घंटे लगातार बरसात होने से नाले और तालाब का पानी सड़क पर आने से पैदल आवागमन हुआ बंद ।
सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज ,गोपालगंज में पानी की निकासी न होने के कारण सड़के हो गई जलमग्न दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जन जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डाला हैं सड़कों पर पानी भरा होने से आवागमन बंद हो गया है जिस कारण वहां पर कीचड़ फैल रही है और कीचड़ के कारण ही कई लोग वहां पर गिरकर घायल हो चुके है। आपको बताते चलें पुराना बड़ा तालाब पटने से नाला निर्माण का कार्य लंबित है। जिस कारण लोगो का कहना है कि सड़क मार्ग पर भरा गंदा पानी अब सड़ने लगा है, जिसकी दुर्गंध से इलाके में पूरे दिन परेशान रहते हैं। यहां मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण नगर में बीमारी फैलने की आशंका बनती जा रही है। गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों की पिछले काफी समय से सफाई नहीं की गई है, जिसके कारण उक्त नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं
और नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा होने लगा है। नगर वासियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था चरमराने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई हैं,
लेकिन इन नालियों की पिछले काफी समय से सफाई न होने के कारण गंदा पानी अब ओवरफ्लो हो रहा है। जो पिछले काफी समय से सड़कों पर भरा रहता है। वर्षा के दिनों में तो यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस सड़क मार्ग पर नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल, सरकारी स्कूल , अस्पताल, ब्लॉक, इंटर कॉलेज, मार्केट, तहसील, कचहरी, कोतवाली इसी रास्ते से होकर जाना होता है जिससे बहुत भारी दिक्कत हो रही है
और पैदल निकलना तो बिल्कुल नामुमकिन सा हो गया स्कूल जाते छोटे-छोटे बच्चों के लिए बहुत भारी परेशानी हो रही है और कीचड़ में पैर रखकर जाना होता है तो कपड़े स्कूल ड्रेस गंदे हो जाते है
शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने बताया कि अत्यधिक बरसात होने से सड़क जलमग्न हो गई है सफाई कर्मी लगातार ट्यूबवेल के माध्यम से पानी को निकाल रहे हैं।