बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "मिशन शक्ति 5.0 शुभारंभ" कार्यक्रम का आयोजन I
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "मिशन शक्ति 5.0 शुभारंभ" कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सम्भल की डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी रहीं। उनके साथ मंच पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार आयरन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मिशन शक्ति योजना की संयोजिका गीता रानी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें संस्करण के शुभारंभ का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों और माहविद्यालय स्टाफ को दिखाया गया। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी 1647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया एवं मिशन शक्ति से संबंधित एसओपी पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और नारियों के उत्थान के लिए संदेश दिया “सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश” | लाइव प्रसारण के उपरांत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से गौरव वार्ष्णेय, डॉ. गीता, गीता रानी, संजय कुमार, नेमपाल सिंह यादव, यशपाल सिंह यादव, डॉ विष्णुदत्त शर्मा, पूजा शर्मा, प्रेंसी चौधरी, प्रीति शर्मा, मेघा मेहरोत्रा, रामतीरथ, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि सम्मिलित रहे।