बहन की प्रेमी को दोस्तों संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहन की प्रेमी को दोस्तों संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Monday, September 1, 2025 | September 01, 2025 Last Updated 2025-09-01T12:57:22Z
    Share
बहजोई संभल 
संवाददाता सत्य प्रकाश 
बहन की प्रेमी को दोस्तों संग मिलकर उतारा मौत के घाट 
संभल / कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव कैथल में सुमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने एक नाबालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी सनोज अभी फरार चल रहा है 
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुमित का सनोज की बहन बाला से दोस्ताना संबंध था इसको लेकर सनोज कई बार सुमित को धमका चुका है दोनों परिवारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन सनोज ने मन में ही रंजिश पाल ली थी 25 अगस्त की रात करीब 8:00 बजे सुमित टहलने निकला तभी सनोज ने अपने साथियों गोविंद और नाबालिक के साथ उसे जंगल की ओर ले गया सनोज से कहा कि वह उसकी बहन का पीछा क्यों नहीं छोड़ रहा बाला से दोस्ती नहीं छोड़ेगा और शादी भी उसी से करेगा यह सुनकर सनोज भड़क गया और और साथियों को सुमित को पकड़ने को कहा गोविंद ने सुमित का सिर पकड़ा और नाबालिक ने पैर दबोचे 

इसके बाद इसके बाद सनोज ने मेडिकल दस्ताने पहनकर चाकू से सुमित की गर्दन पर बार कर दिया इसी दौरान गोविंद के हाथ में भी चोट लग गई हत्या के बाद सनोज ने अपने दोस्त प्रदीप कुमार से मदद मांगी प्रदीप और शेर सिंह को पूरी घटना बात कर खुद को बचाने की और लगाई पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया की हत्या में प्रयोग चाकू और

 दस्ताने पास के खेत में फेंक दिए थे जिन्हें बरामद कर लिया गया है एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिक को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा फरार मुख्य आरोपी सनोज पर पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज हैं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close