प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस पर नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस पर नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता

Wednesday, September 17, 2025 | September 17, 2025 Last Updated 2025-09-18T01:34:52Z
    Share
प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस पर नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता
मिलक । रामपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान के तहत कस्बा स्थित पटेल पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक

 किया। नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। पूरे देश में एक समान कर प्रणाली लागू की गई, जिससे व्यापार और वाणिज्य में आसानी हुई। देश में विनिर्माण और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई। खुले में शौच से मुक्ति और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए इस मिशन की शुरुआत की गई।

 गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए योजना की शुरुआत की गई और गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीक्षा गंगवार,मंडल अध्यक्ष ममता अत्री,ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार,भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार,


गन्ना समिति के अध्यक्ष रजनीश पटेल,राजीव गंगवार,शुभांग प्रकाश गंगवार,अमरजीत सिंह माटा, शांति स्वरूप गंगवार,वसंत कुमार एडवोकेट,चंद्रभान मित्तल,डॉक्टर संजीव रस्तोगी ,सरदार देवेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष ममता अत्री,आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close