श्री राम का जीवन मर्यादा का संदेश - सतगुरु शरण महाराज
श्री राम कथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गुप्ता के साथ संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट
सोमवार से शुरु हुई रामकथा में बोले अयोध्या से आये कथावाचक
फतेहगंज पूर्वी - नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा रमण नया मंदिर में अयोध्या से आए सतगुरु शरण महाराज के मुख से सोमवार को राम कथा का शुभारंभ किया गया।कथा के प्रथम दिन मुख्य यजमानो द्वारा गुरु वंदना के साथ
गुरु पूजन किया गया।जिसके बाद कथावाचक सतगुरु शरण जी महाराज के द्वारा श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा पूर्ण है।भगवान राम का जीवन पुरे समाज के लिए एक संदेश देता है।रामायण,भागवत, महाभारत जैसे ग्रंथ धर्म की रक्षा करने की सीख हम सभी को देते हैं।सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह कार्यक्रम होते रहना चाहिए।
श्री रामकथा में मंगलवार को शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई जाएगी । श्री राम कथा में मुख्य रूप से आयोजक प्रवीन अग्रवाल,राजीव गुप्ता,राजेश गोयल,आदेश अग्रवाल,प्रीति गोयल,बीनू अग्रवाल , मोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शरद पाठक एवं कश्मीर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।