मौलाना तौकीर राजा पर रासुका की कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
आईएमसी प्रमुख पर पहले से ही लिखे हैं कई मुकदमे
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बवाल करने वाले लोगों पर पुलिस एक बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा खां पर शिकंजा कसा जा सकता है।
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक मौलाना तौकीर राजा कहां पर मारपीट, बलवा और धमकाने के कई केस पहले से ही दर्ज हैं। अब पुलिस अधिकारी मौलाना पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून जैसी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। इस कार्रवाई के पीछे पुलिस का तर्क है कि मौलाना बार-बार शहर का माहौल खराब करने जैसा काम करते हैं। कोतवाली में मौलाना के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज किए गए हैं।
इनमें से एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगी है मौलाना के खिलाफ संभाल के नखाशा थाने में धमकी देने का मामला वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रेम नगर बरेली में जानलेवा हमला बलवा और तोड़फोड़ करने का केस की दर्ज किया गया था। धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने के आरोप में कोतवाली फरीदपुर में भी मौलाना पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है मौलाना के खिलाफ उस वक्त इन मामलों में चार सीट दाखिल की गई थी।
*मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर जुटी भीड़ तीन बार कर चुकी है बरेली में बवाल*
जनपद बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा खान के बुलावे पर इकट्ठा कर अब तक शहर में तीन बार बलवा कर चुकी है। तीनों बार कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस और प्रशासन को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। 25 वर्ष पहले एक समाचार पत्र में प्रकाशित अरुण शौरी के लेख के खिलाफ मौलाना ने प्रदर्शन का हवन किया था उसे दौरान पहलवान साहब की दरगाह के पास पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया था।
लगभग 18 माह पहले माफिया अतीक अहमद के एनकाउंटर और सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के विरोध में मौलाना ने इस्लामिया मैदान पर प्रदर्शन का आह्वान किया तो दूसरी बार लाची चार्ज किया गया था तब और अब शुक्रवार को तीसरी बार मौलाना के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने बिहारीपुर
करोलान में बैरियर तोड़कर नौमहला मस्जिद पहुंचने की जिद पर अड़े रहे। किसी बीच भीड़ में शामिल लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
*दहशत का माहौल पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा*
एसपी अनुराग आर्य के अनुसार नमाज़ होने तक बरेली में कहीं भी कोई हंगामा नहीं था। दोपहर 2:00 के बाद अचानक लोग के दम से आक्रोशित हो गए। भीड़ को शांत करने का काफी प्रयास किया गया ऐसा लग रहा था की भीड़ को कहीं से कोई निर्देश दिया गया है और वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी यह लोग पुलिस परी हमलावर हो गए
और पुलिस के ऊपर पत्र करने लगे तब पुलिस ने सीमित बाल का प्रयोग कर अपनी आत्मरक्षा हेतु, और हालत को काबू करने की कोशिश की। सभी पॉइंट पर 13 क्षेत्राधिकारी ,5 अपर पुलिस अधीक्षक लोगों को प्यार से समझा रहे थे। हमारे पास 4000 से ज्यादा जवान पुलिस के ड्यूटी पर लगाए गए थे
लेकिन सीमित फोर्स का ही इस्तेमाल किया गया। एसएसपी के अनुसार कानून तोड़ने वालों का साजिश रचने वालों पर नजीर देने लायक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा और किसी ने निर्दोष पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
*मौलाना तौकीर राजा खान 2010 के दंगों का है मास्टरमाइंड*
अपर सत्र न्यायाधीश
रवि कुमार दिवाकर
वर्ष 2010 में बरेली पुलिस के द्वारा 2010 के दंगों में चार्ज सीट में मौलाना तौकिर को शामिल नहीं किया गया। बाद में इस मामले की सुनवाई कर रहे तत्कालीन अप्राकशास्त्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने गवाहों के बयानों के आधार पर मौलाना तौकीर राजा खान को आरोपी मानते हुए 5 मार्च 2024 को संबंध जारी कर 11 मार्च 2024 को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था।
मौलाना तौकीर राजा कोर्ट में पेश नहीं हुई तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया। वारंट जारी होने के बाद मौलाना भूमिगत हो गए थे। इसके बाद उनका कोर्ट के द्वारा भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई थी।
*पुलिस के द्वारा बवाल करने वालों पर कसा गया शिकंजा*
जनपद बरेली में बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थान में 6 मुकदमे दर्ज किए हैं।
थाना कोतवाली में एक
थाना बारादरी में दो
थाना किला में एक
थाना प्रेम नगर में एक
थाना कैंटमें एक
पुलिस के द्वारा अब तक 39 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के मुताबिक घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिस तरह से भी बैनर लेकर निकाली और पथराव किया उससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत दिखाई देता है घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल हुए सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।