(स्वच्छोत्सव) सफाई पखवाड़ा के तहत श्रमदान अभियान एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
सहसवान, बदायूं। नगर पालिका परिषद् द्वारा आज गुरुवार को नगर के प्रमोद संस्कृत पाठशाला रामलीला मैदान में स्वच्छता ही सेवा 2025 (स्वच्छोत्सव) सफाई पखवाड़ा (17सितंबर से 02अक्टूबर 2025) के अंतर्गत विशेष श्रमदान अभियान "एक दिन,एक घंटा, एक साथ"स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें अधिशासी अधिकारी डा0 राजेश कुमार, प्रभारी सफाई निरीशक अब्दुल फरीद खां, वार्ड सभासद चंद्रपाल मोर्य, प्रोत्साहन समिति के सदस्य, रामलीला कमेटी के सदस्य व सफाई मित्रो द्वारा श्रमदान किया गया I