मिलक ।रामपुर,रविवार 14.09.25 को उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा (कम्पोज़िट)
विकास खंड - मिलक,जनपद - रामपुर में हिंदी दिवसहर्ष -उल्लास के साथ मनाया गया। हिदी दिवस के पवित्र अवसर पर शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा प्रथम से अष्टम के छात्र- छात्राओं द्वारा
स्वच्छ विद्यालय,सुलेख, स्लोगन, कविता पाठ, निबंध ,चित्रकला तथा भाषण प्रतिगोगिता का आयोजन आनन्दमयी वातावरण में किया गया।
*विद्यालय में उपस्थित श्रीमती समीना खातून, उर्वशी सिंह, रितु शर्मा,, सोनिका त्यागी, विभा सिंगल ,श्री अभय सिंह , अभिनव सक्सेना सुमित गंगवार आदि शिक्षकों ने प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराने में पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग किया
प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्र- छात्राओं के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक होमेन्द्र देव द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए तथा जलपान कराया गया । समस्त शिक्षकों और छात्र- छात्राओं ने विद्यालय के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने का दृढ़ संकल्प लिया