मासिक पंचायत कर भाकियू चढूनी नें सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मासिक पंचायत कर भाकियू चढूनी नें सौंपा ज्ञापन

Monday, September 15, 2025 | September 15, 2025 Last Updated 2025-09-15T14:30:49Z
    Share
मासिक पंचायत कर भाकियू चढूनी नें सौंपा ज्ञापन
बदायूँ। भाकियू चढूनी नें मालवीय आवास ग्रह पर मासिक पंचायत कर जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी नें मालवीय आवास ग्रह पर मासिक पंचायत कर किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख महासचिव आसिम उमर ने कहा खतौनी में किसानों की ज़मीन का अंश निर्धारण अधिकतर ग़लत होने से किसानों के सामने समस्या उतपन्न हो रही है। राजस्व विभाग इसको जल्द से जल्द ठीक करे।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा बरसात में गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ की वजह से मकानों व फसलों को नुकसान हुआ है सम्बंधित अधिकारी इसका आंकलन कर किसानों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलायें।
पंचायत के बाद जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने स्वास्थ्य कारणों से एक माह के लिए 

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की बात रखी जिसमें किसानों ने जिला प्रमुख महासचिव आसिम उमर व जिला उपाध्यक्ष आरिफ़ रज़ा के नामों का प्रस्ताव रखा। जिसमें आसिम उमर ने आरिफ़ रज़ा को नियुक्त करने की बात कही।

अंतिम फैसला आरिफ रज़ा के पक्ष में रहा। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने आरिफ़ रज़ा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
इस मौके पर जलाल उद्दीन, वोवी,असलम , अजय सैनी, बीयुशू दास, रजनेश उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, अजब सिंह राजपूत, आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close