उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया

Monday, September 8, 2025 | September 08, 2025 Last Updated 2025-09-08T13:27:02Z
    Share
उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया

सोमवार 08.09.25 को उच्च गयाप्राथमिक विद्यालय लोहा,(कम्पोज़िट)
मिलक रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर्ष -उल्लास के साथ मनाया गया।
बच्चो द्वारा गांव के सम्पर्क मार्गो पर शिक्षाप्रद नारों के उदघोष के साथ रैली निकाली गई जैसे- शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन । शिक्षा है तो कल है।,

अनपढ़ रहना,कलंक है ।,हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई,मिलकर सब करे पढ़ाई।,पढ़ी लिखी हो घर की माता,बच्चो की है भाग्य विधाता । पूरे देश की ये आबाज, पढ़ा लिखा हो हमारा समाज । ,ज्योति से ज्योति जगाते चलो, ज्ञान की गंगा बहाते चलो ।

 *हम सब का एक ही नारा,पढ़ना लिखना लक्ष्य हमारा* जो पाता हैजीवन मे शिक्षा,
उसकी पूरी होती है मन की इच्छा ।
शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के लिए 
प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चो ने संकल्प लिया कि मैं विद्यालय को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगे।

इस आनन्दमयी अवसर पर होमेन्द्र देव, प्रधानाध्यापक, समीना खातून, सोनिका त्यागी, विभा सिंघल , अभिनव सक्सेना , अंजू, सुमित गंगवार,मुकेश कुमार व अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close