वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय बंथरा शाहजहांपुर में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हरिप्रताप सिंह राठौड़ ने हिन्दी भाषा पर व्याख्यान दिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डीन/प्रधानाचार्य डॉ आर एन शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।
विद्यार्थियों ने रंगोली,भाषण, नृत्य, गायन,वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा कविता पाठ में भाग लेकर हिंदी की समृद्धि और गौरव को उजागर किया।
फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप सिंह ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और संदेश दिया कि "हिंदी हमारे गौरव और अस्मिता की पहचान है। आइए, इसे सम्मान और अपनापन दें।"
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ ग्रीस शर्मा ने हिन्दी भाषा के महत्व और इसके कालखंड का वर्णन किया।
मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ वंदना मिश्रा ने हिन्दी भाषा पर प्रकाश डाला और संदेश दिया कि हम सभी को हमारी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए।
मुख्य अतिथि आदरणीय हरिप्रताप सिंह राठौड़ ,हरि जी ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है। यह जन-जन को जोड़ने वाली कड़ी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करें और मातृभाषा पर गर्व करें।इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक विभाग मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज,
पैरामेडिकल,फोरेंसिक, एवं मैनेजमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ अनिल पाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि एवं फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया तथा आए हुए सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे।
रंगोली प्रतियोगिता में
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, फोरेंसिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान,
एवं फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काव्यपाठ प्रतियोगिता में
योगेश प्रताप सिंह बीफार्मा ने प्रथम स्थान,टियारा अरोरा MBBS ने द्वितीय स्थान, उत्कर्ष त्रिपाठी पीजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।भाषण प्रतियोगिता में प्रकाश विश्वास डी फॉर्म प्रथम स्थान, एवं द्वितीय स्थान
शिखा तिवारी MBBS ने प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता में मेडिकल कालेज के प्रद्युम्न पांडे ने प्रथम स्थान,मेडिकल कॉलेज की छात्रा आवंतिका सक्सेना द्वितीय स्थान, एवं नर्सिंग कॉलेज के शशांक और महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में
सुमित मिश्रा डी फॉर्म के छात्र प्रथम
फोरेंसिक के ग्रुप ने द्वितीय स्थान एवं
प्रांशी डी फॉर्म की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र गुप्ता एवं प्रिया उपाध्याय ने किया। इस मौके पर मानोना धाम आंवला के मुख्य सेवादार श्री अखिलेश चौहान जी, न्यूज 24 के बदायूं प्रभारी श्री राजेश गुप्ता जी एवं सभी विभागों के शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे ।