एसएसपी ने तस्करों पर कसा शिकंजा
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आठ गिरोहों को किया पंजीकृत।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली में बारिश पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर स्मैक और अफीम की तस्करी करने के मामले में अलग-अलग थानों में आठ गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। इन आठों गिरोहों के 31 सदस्यों पर पुलिस के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। आठ गिरोह में से तीन गिरोह तो कोतवाली फरीदपुर में पंजीकृत किए गए हैं जबकि पांच गिरोह जिले के अन्य थानों में पंजीकृत किए गए हैं।
कोतवाली फरीदपुर में पंजीकृत किए गए शहादत खान पुत्र अशफाक का उम्र 59 वर्ष निवासी मोहनपुर थाना फरीदपुर के ग्रुप में तीन सदस्य नसीम आदिल खान और सलीम।
द्वितीय ग्रुप
राहुल पुत्र गोकुल निवासी ग्राम अंजनी थाना सिरौली जनपद बरेली के ग्रुप में शांति कुमारी पत्नी चंदन सिंह निवासी ओखनी तेली ओला जनपद हजारीबाग झारखंड के सदस्य शामिल हैं।
*तीसरी गैंग
महावीर पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम चंदन नगर थाना बिनावर जनपद बदायूं जिसमें ओमवीर पुत्र राधेश्याम, वीरेंद्र, हुकम सिंह निवासी ग्राम सेनपुर तहसील दातागंज जनपद बदायूं के सदस्य शामिल हैं।
*चतुर्थ गैंग
राजेंद्र पाल पुत्र मैकूलाल उम्र 32 वर्ष निवासी विवनी थानाअलीगंज जनपद बरेली के साथ आजाद अहमद निवासी बहादुरपुर खादर थाना लक्सर हरिद्वार और प्रेमपाल पुत्र तेजपाल एवं अनिल कुमार कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप निवासी ग्राम मझगवां विषरतगंज एवं अनिल कुमार दागी निवासी गिगोर जनपद चतरा झारखंड और जसवीर सिंह शामिल हैं।
*पांचवा ग्रुप
मोनिस पुत्र अखतर निवासी नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिमी जिसमें अफजल और शरीफ अहमद ग्राम टिकुली फतेहगंज पश्चिमी शामिल है।
*छठ ग्रुप
अखिल विश्वकर्मा पुत्र रमेश चंद्र उम्र 31 वर्षनिवासी ग्राम डिफेंस कॉलोनी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली इसमें बबलू ग्राम देवकोला तहसील आंवला जनपद बरेली और रूप किशोर शर्मा निवासी चौधरी तालाब शामिल हैं।
*सातवां ग्रुप
इस गैंग का लेजर नौबत यादव पुत्र रामपाल यादव निवासी मेहतरपुर थाना बिथरी चैनपुर का निवासी है इसमें संतोष मौर्य निवाड़ी नवादा शेखान और दिनेश यादव निवासी खुर्रम गोटिया थाना बारादरी शामिल है।
*आठवां ग्रुप
असगर अली गुड्डू पुत्र छोटे शाह निवासी शाह नूरी मस्जिद जोगी नवादा थाना बारादरी के नाम पंजीकृत हुआ है। इस गैंग में चार मेंबर हैं जो सभी थाना बारादरी के निवासी हैं जिनके नाम आदिल पुत्र तौफीक, उस्मान अली उर्फ गद्दी,शवा पत्नी आदिल ,नूरी पत्नी असगर अली निवासी शाहनूरी मस्जिद चौकी जोगी नवादा शामिल है।
उक्त आठों ग्रुप अलग-अलग थानों में पंजीकृत किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।