नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली के तहसील फरीदपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अवैध टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर फरीदपुर राधेश्याम के अनुसार फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अवैध टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली। जिसकी शिकायत हिमांशु पटेल ने एक्स पर ट्वीटकर दी। हिमांशु पटेल के द्वारा पोस्ट करने वाले युवक का नाम लिखते हुए लिखा गया कि उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई है इसमें मुख्यमंत्री योगी को अपशब्द बोलने का आरोप भी लगाया गया है।
जांच के दौरान आरोपी की पहचान मोहम्मद अशब के रूप में हुई। इसके बाद दरोगा शुभम सिंह के द्वारा आरोपी के खिलाफ कोतवाली फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मोहम्मद अशरफ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्ट डाली है। उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अवैध टिप्पणी की गई है जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है । इस्पेक्टर के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।