रक्सौल-आनंद विहार ट्रेन का बिलपुर में आज से ठहराव
जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से हुआ ट्रेन का ठहराव,देश की राजधानी जाने को बिलपुर स्टेशन से नहीं थी एक भी ट्रेन
फतेहगंज पूर्वी - आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (15273,15274) का ठहराव रविवार से बिलपुर स्टेशन पर होने लगेगा।रविवार रात रक्सोल से आंनद विहार जाने बाली
ट्रेन रात में विलपुर स्टेशन पर रुकेगी।जिससे देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए फतेहगंज नगर से एक ट्रेन की सुविधा हो जाएगी।नगर वासियों की लंबे समय से मांग थी कि आनंद विहार रक्सौल एक्सप्रेस को फतेहगंज पूर्वी में रोका जाए।जिसके लिए नगर के हरिओम अग्रवाल,वैभव पांडे चीकू आदि के द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रेलवे को लगातार पत्राचार कराया जा रहा था।
जिसके फलस्वरुप रेलवे द्वारा बिलपुर स्टेशन पर आनंद विहार रक्सौल एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है।आनंद विहार से चलकर रक्सौल को जाने वाली गाडी संख्या 15274 बिलपुर स्टेशन पर रात 10:56 पर आएगी।बही रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली गाडी संख्या 15273 रात में 1:48 पर बिलपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। जिससे दिल्ली,गाजियावाद, मुरादाबाद,रक्सोल,गोरखपुर,सीतापुर आदि को जाने वाले मुसाफिरों को राहत मिलेगी।उन्हें अब ट्रेन को पकड़ने के लिए अन्य स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा।ट्रेन के ठहराव में आँवला सांसद नीरज मौर्य,फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल,फतेहगंज पूर्वी में निवास करने वाले कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस,बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का योगदान रहा है।इन्होंने पत्राचार के माध्यम से रेलवे से ट्रेन के ठहराव की मांग की थी।
•कोरोना काल में रेलवे द्वारा इस ट्रेन का ठहराव विलपुर स्टेशन पर बंद कर दिया गया था।अब फिर जनता की मांग पर इस ट्रेन का ठहराव बिलपुर स्टेशन पर किया जा रहा है।
ट्रेन के ठहराव से दिल्ली जाने बाले मुसाफ़िरों को काफी सुगमता होगी।
बैभव पांडे(चीकू),फतेहगंज पूर्वी
जनप्रतिनिधियों के सामने जनता की मांग को रखा गया था।उन्होंने जनता की मांग को सुनते हुए,ट्रेन का ठहराव कराया है।जिससे जनता को फायदा होगा।
हरिओम अग्रवाल,फतेहगंज पूर्वी