नमाज के बाद बैनरों को लेकर सड़क पर उतरी भीड़

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नमाज के बाद बैनरों को लेकर सड़क पर उतरी भीड़

Friday, September 26, 2025 | September 26, 2025 Last Updated 2025-09-26T15:54:00Z
    Share
नमाज के बाद बैनरों को लेकर सड़क पर उतरी भीड़

*पुलिस ने किया लाठी चार्ज*

*मौलाना तौकीर राजा हुए नजरबंद*

नेशनल 24 लाइव न्यूज बरेली से ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

जनपद बरेली/आज शुक्रवार की सुबह से ही इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान और बिहारीपुर को पुलिस छावनी में तो तबदील कर दिया गया था। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ भारी फोर्स लगा दी गई थी। सैलानी इलाके को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया था। दोपहर होते-होते लोग घरों से निकलने लगे जुम्मे की नमाज के बाद लोग जुलूस के रूप में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेते हुए नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस खबर को सुनते ही श्यामगंज बाजार को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर एकदम से सन्नाटा दिखाई देने लगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

सैलानी रोड पर हवाई फायरिंग की खबर आई सामने

पुलिस ने श्यामगंज में भी बल का प्रयोग किया यहां पर इकट्ठी हुई भीड़ को लाठी चार्ज करके खदेड़ दिया गया। सैलानी रोड पर हवाई फायरिंग की खबर सामने आते ही पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। भीड़ तितर बितर होने के बाद सड़कों पर पत्थर और चप्पल ही चप्पल पड़े हुए दिखाई दिए।

आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर राजा ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा था कि मीडिया की जो खबरें सामने आ रही है वह सरासर गलत है पुलिस प्रशासन के साथ कुछ मुखविरों ने मिलकर साजिश रच कर यह काम किया है। मौलाना के द्वारा कहा गया कि उन्होंने जो ऐलान किया था उसके मुताबिक अमल किया जाएगा। पुलिस के द्वारा सुबह से ही इस्लामिया मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। श्यामगंज मंडी वाला रोड पर बेरीकेडिगं करने के साथ भारी फोर्स की तैनाती की गई। सैलानी रोड को पूरी तरीके से बंद रहा।
आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर राजा के ऐलान के बाद से पूरे शहर में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। मौलाना आई लव मोहम्मद मामले में जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात कही है ज्ञापन में लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील भी की गई ।इसके मध्य नजर बृहस्पतिवार शाम से ही शहर में चौकसी बढ़ा दी गई थी।

*पुलिस अधीक्षक क्राइम से हुई नोंक झोंक* 
श्यामगंज में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी क्राइम से नोंक झोंक भी हुई। लेकिन जलूस के रूप में भीड़ आगे बढ़ती हुई दिखाई दी। स्थिति को देखते हुए श्यामगंज में पुलिस के द्वारा दुकान भी बंद कर दी गई। नौम हलला मस्जिद के बाहर भी सीख लो की तादाद में लोग जुटे हुए दिखाई दिए। लोगों ने नार बड़ी करते हुए प्रदर्शन भी किया वहीं खलील स्कूल के पास भी प्रदर्शनकारी ने अचानक वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी ।

पुलिस ने उन्हें बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने प्रदर्शनकारी को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भगदड़ मच गई। इसके साथी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा को नजरबंद कर लिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली अजय कुमार साहनी ने कहा कि नवाज शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। कुछ शरारती तत्व के लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की उन्हें खदेड़ दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close