जनपद सम्भल में आपदा प्रबंधन का दमदार प्रदर्शन, मॉक ड्रिल से जागरूकता की नई पहल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद सम्भल में आपदा प्रबंधन का दमदार प्रदर्शन, मॉक ड्रिल से जागरूकता की नई पहल

Friday, September 19, 2025 | September 19, 2025 Last Updated 2025-09-19T15:31:02Z
    Share
जनपद सम्भल में आपदा प्रबंधन का दमदार प्रदर्शन, मॉक ड्रिल से जागरूकता की नई पहल
दिनांक 19 सितम्बर 2025 को जनपद सम्भल में भूकम्प आने की सूचना प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सम्भल द्वारा जिला आपरेशन सेन्टर में (Incident Response Team) के सदस्यों के साथ आपातकालीन बैठक की गई, जिसमें प्रभारी अधिकारी आपदा नीतू रानी डिप्टी कलेक्टर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला होमगार्डस, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, जिला सूचना अधिकारी, 

जिला आपदा विशेषज्ञ मौजूद रहे। बैठक में इन्सीडेन्ट कमाण्डर के रूप में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के द्वारा बताया गया की जनपद की तहसील गुन्नौर में भूकम्प आने से एकेडमी मॉर्डन लर्निंग पब्लिक स्कूल गुन्नौर में बच्चों को स्कूल की बिल्डिंग से बाहर निकाला गया तथा चन्दौसी में भूकम्प आने के प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आग लग जाने की घटना हुई है। इसके अतिरिक्त भूकम्प आने से तहसील सम्भल के असमौली स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट असमौली (एम.ए.एच) फैक्ट्री पर भूकम्प आने पर

 रसायनिक रिसाव हुआ जिसमें फैक्ट्री के परिसर के आस पास रहने वाले लोग प्रभावित होते हुये दिखाई दिये जिनको वहाँ मौजूद होमगाडर्स तथा अग्निशमन विभाग के कार्मिकों द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। इस मॉक एक्सरसाइज हेतु उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशों के कम में अग्निशमन अधिकारी व NDRF व नामित प्रेक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान प्रदीप वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) नीतू रानी डिप्टी कलक्टर / प्रभारी अधिकारी (आपदा), समस्त उपजिलाधिकारी जनपद सम्भल, समस्त तहसीलदार जनपद सम्मल, के. के. ओझा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अच्युत कुमार आपदा विशेषज्ञ, बृजेश कुमार जिला सूचना अधिकारी, समस्त नायब तहसीलदार जनपद सम्भल तथा सम्बन्धित संस्थानों के प्रबन्धक, महाप्रबन्धक, डॉ सन्तोष कुमार चिकित्सा अधीक्षक, मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close