आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा रामलीला एवं दशहरा के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विकास भवन सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में क्षेत्र एवं थाना बार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं समस्याओं की जानकारी ली गई दुर्गा पूजा के उपरांत होने वाले मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा, पटाखों के लाइसेंस धारी विक्रेताओं व भंडारण के संबंध में भी दिशा निर्देश एवं विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि गांव तस्करी को शक्ति से रोका जाए सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी एवं अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए एवं जिला बदर व्यक्तियों की सूचना का प्रचार प्रसार जोर-शोर से किया जाए। प्रधानी चुनाव के जिला पूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान एवं प्रत्याशियों पर निगरानी रखी जाए ताकि कोई गलत कार्य न होने पाए मंदिरों के आसपास व मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया की दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का वयोरा विसर्जन स्थल का रूट ,लाइट व्यवस्था ,रात्रि में सुरक्षा, पानी एवं रेत की उपलब्धता, विद्युत तारों से सुरक्षा, मंच की सुरक्षा फायर सेफ्टी, नदी ,तालाब, रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानी बरतना, पटाखों का सुरक्षित उपयोग एवं जमीनी विवादों पर निगरानी सुनिश्चित की जाए। सभी के निर्धारित प्रारूप में जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाए ऐसा आदेश सभी थाना प्रभारी को दिया गया।
बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त ,अफर जिलाधिकारी न्यायक, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक साउथ, पुलिस अधीक्षक नॉर्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अपर नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकार समस्त जिले के थाना अध्यक्ष ,अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।