. बी. आर. किशोर को श्री दिगंबर जैन सभा द्वारा सम्मानित किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

. बी. आर. किशोर को श्री दिगंबर जैन सभा द्वारा सम्मानित किया गया

Sunday, September 21, 2025 | September 21, 2025 Last Updated 2025-09-21T14:45:52Z
    Share
डॉ. बी. आर. किशोर को श्री दिगंबर जैन सभा द्वारा सम्मानित किया गया

बहजोई: पर्युषण महापर्व के 2025 पखवाड़े के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन सभा, बहजोई द्वारा वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक, गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बी. आर. किशोर को सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री दिगंबर जैन औषधालय, बहजोई में उनके द्वारा निःस्वार्थ रूप से प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। 

डॉ. किशोर ने बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा संचालित औषधालय में अपनी सेवाओं के माध्यम से असंख्य रोगियों को लाभान्वित किया है। उनका यह सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. किशोर की सेवा, 

करुणा और समर्पण धर्म व मानवता की सच्ची साधना है। इस अवसर पर औषधालय के फार्मेसिस्ट अमित राजपूत को भी उनकी निरंतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महामंत्री सम्भव जैन ने अपने उद्बोधन में कहा, "डॉ. किशोर जैसे समर्पित चिकित्सक समाज के लिए अनमोल हैं।

 उनकी निःस्वार्थ सेवा न केवल रोगियों को लाभ पहुंचाती है, बल्कि हमें भी प्रेरणा देती है कि हम अपने कर्तव्यों और मानवता के प्रति समर्पित रहें।" इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मीतेश जैन एवं विपुल जैन, प्रेरक जैन सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close