डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर की जनसुनवाई I
जनपद सम्भल: जिलाधिकारी डाॅ0 राजेन्द्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में थाना धनारी व थाना रजपुरा पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना
गया। शिकायतों के निस्तारण के क्रम में थाना धनारी पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 4 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा थाना रजपुरा पर कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुई,
जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बहजोई आलोक सिद्धू, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।