खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण I

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण I

Friday, September 26, 2025 | September 26, 2025 Last Updated 2025-09-26T15:36:50Z
    Share
खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण I
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत खाद्य/पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
 इस क्रम में आज दिनांक 26.09.2025 को विभागीय टीम द्वारा स्थान चन्दौसी रोड, बहजोई स्थित मै० द ताज होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थ अस्वच्छकर एवं अव्यस्थित अवस्था में रखे पाये गये, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक नहीं पायी गयी, कर्मचारियों में व्यक्तिगत स्वच्छता का अभाव, खाद्य लाइसेंस की शर्तों एवं अनुसूची-4 का उल्लंघन पाया गया।

 निरीक्षण के दौरान मिलावट का सन्देह होने पर खाद्य पदार्थ चिकन ग्रेवी एवं आटा के नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। साथ ही जनहित में लोकस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत अग्रिम आदेशों तक उक्त प्रतिष्ठान पर खाद्य कारोबार का संचालन बन्द कराया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद-सम्भल ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close