थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एंव
अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कुंवरगाँव के कुशल नेतृत्व मे
थाना कुंवरगाँव पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.10.2025 को अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र विद्यासागर नि0 वार्ड नं0- 04 कस्बा व थाना कुंवरगाँव, बदायूं को एक अदद तमन्चा 315
बोर मय एक कारतूस जिन्दा 315 बोर के साथ पनौटा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना कुंवरगांव पर मु0अ0सं0 181/25 धारा 3/25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया।