सहसवान तहसील क्षेत्र के एक गांव में दावा किया जा रहा है कि एक 14 वर्षीय बच्चे को स्वप्न हुआ, खुदाई में निकले शिवलिंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान तहसील क्षेत्र के एक गांव में दावा किया जा रहा है कि एक 14 वर्षीय बच्चे को स्वप्न हुआ, खुदाई में निकले शिवलिंग

Wednesday, October 1, 2025 | October 01, 2025 Last Updated 2025-10-01T09:38:40Z
    Share
सहसवान:सहसवान तहसील क्षेत्र के एक गांव में दावा किया जा रहा है कि एक 14 वर्षीय बच्चे को स्वप्न हुआ और उसके बाद तीन दोस्तों ने मिलकर खुदाई की तो दो शिवलिंग जमीन में निकले हैं। जमीन में शिवलिंग निकलने की खबर पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है और लोग जलाभिषेक कर रहे हैं।

पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मोहसनपुर का है जहां गांव निवासी उमेश के खेत में जमीन में शिवलिंग निकलने का दावा किया जा रहा है। उमेश के 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश के मुताबिक उसे पहले शुक्रवार को स्वप्न हुआ कि आपके खेत में शिवलिंग है तो ध्यान नहीं दिया लेकिन सोमवार को दुबारा स्वप्न हुआ तो अपनी ही उम्र के दो अन्य साथियों के साथ घरवालों को बिना बताये गांव से सटे खेत में खुदाई की तो दो पत्थर स्वरूप शिवलिंग नजर आये। जिसकी खबर जब गांव में हुई तो मौके पर भीड़ लग गई और लोग ईश्वर का चमत्कार मानकर पूजा अर्चना शुरू कर दिए। वहीं गांव के कुछ शिवभक्तों ने कांवड़ लाकर जलाभिषेक किया है। शिवलिंग निकलने की सूचना पर गांव व आसपास के तमाम शिवभक्तों की भीड़ पहुंच पूजा अर्चना कर रही है और लोग मन्नतें मांग रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close